Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसडीएम ने आंगनबाड़ी, बीएलओ व सुपर वाईजर को किया निर्देशित

ब्यूरो 23-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221123-WA0013

जमानियां (गाजीपुर)। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश में फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 9 नवंबर से शुरू हो चुका है। जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने को उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने सभी आंगनबाड़ी बीएलओ व सुपर वाईजर को निर्देशित किया।

बुधवार को तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में कार्य मे लगे सभी कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के निर्माण के लिए 8 दिसंबर तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इस अवधि में सभी स्कूल, कॉलेज मतदान बूथ पर बीएलओ आधार जमा कर नया नाम जोड़ने के काम तेजी लाए। ताकि मतदाता सूची के साथ उसे लिंक किया जा सके। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह दो दिन शनिवार और रविवार को नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र क्षेत्र में पड़ने वाले समुदायों मतदान केन्द्र वार बीएलओ की टैंगिग करने का निर्देश दिया है। भार्गव ने कहा कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूल, कॉलेज के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित तिथियों पर नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य कार्य संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Next: आलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी सहित जेवरात लेकर चम्पत हुए चोर

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.