Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 25-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221125-WA0013

गाजीपुर 25 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर के आदेशानुसार 25.11.2022 को वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं ठण्ड से बचाव के लिए कपडे़ तथा कम्बल/रजाई का समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
इस वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम को प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर  वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारीगण कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए विडियों कैमरा एवं विश्राम के लिए कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी।
वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया तथा मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है।
वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वावलम्बन कार्ड बनवाने हेतु वेबसाईट पर आनलाईन करें आवेदन
Next: अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.