Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अमर शहीद रामध्यान सिंह के पुत्र सुदामा कुशवाहा को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 25-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221125-WA0018

जमानियां(गाजीपुर)। राजस्थान के बीकानेर में 1971 कि लड़ाई में शहीद जवानों कि 50 वीं वर्षगांठ गुरुवार को मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के तियरी गांव निवासी अमर शहीद रामध्यान सिंह के पुत्र सुदामा कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

तहसील मुख्यालय से पूरब ओर करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित तियरी गांव के रहने वाले रामध्यान सिंह भारत और पाकिस्तान युद्ध में वर्ष 1971 में शहीद हुए थे। अमर शहीद रामध्यान सिंह के पुत्र सुदामा ने बताया कि उनके पिता 1963 में सेना में भर्ती हुए। जिसके बाद उन्होंने 1965 में हुई भारत पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया और 1968 में मिजोरम प्रांत में हुए सैन्य कार्रवाई का भी हिस्सा रहे। महज 27 वर्ष कि उम्र ने उन्होंने 1971 में हुए भारत पाकिस्तान कि लड़ाई के दौरान हिल्ली शहर पूर्वी पाकिस्तान में 24 नवंबर 1971 को वे शहीद हुए। उन्होंने बताया कि पूर्वी पाकिस्तान के हिल्दी शहर को तबाह कर बांगलादेश घोषित किया गया था। जिसमें करीब 93000 पाक सैनिकों को बंदी बनाया गया था। उनकी शहादत के 50 वीं वर्षगांठ राजस्थान के बीकानेर में उनकी 8 गार्ड बटालियन द्वारा मनाया गया है। जिसमें 8 गार्ड के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी अमर शहीद रामध्यानी सिंह के शहीद स्मारक को दी और रीति चढाई। जिसके बाद उनके पुत्र सुदामा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल महावीर चक्र विजेता समशेर सिंह‚ महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पाण्डेय की पुत्री सुनीता देवी‚ सीओ राघवेन्द्र प्रताप सहगल‚ शहीद के नाती धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित 8 गार्ड बटालियन के जवान‚ सेवानिवृत जवान भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुननरीक्षण सूची का किया अवलोकन
Next: राष्ट्रीय जेंडर अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.