Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मृत्यु भोज पर मुखर हुआ यादव समाज

ब्यूरो 27-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221127-WA0019

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम भैदपुर स्थित राधा कृष्ण इंटर कालेज में यादव सभा की आम बैठक रविवार को पूर्व ग्राम प्रधान बडेसर सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया तथा मृत्यु भोज का बहिष्कार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मृत्यु भोज हमारे समाज में थोपी गई है किसी ग्रंथ वेद पुराण में इसका वर्णन नहीं है। समाज में बढ़ती कुरुतियो को पूर्ण रूप से समाप्त करना सबकी जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हम न मृत्युभोज खाएंगे और न ही मृत्युभोज करेगे। इस कुरुतियो को सदैव के लिए समाप्त करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगे। बैठक में पूर्व डीआईजी रजिस्टार ओमप्रकाश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष बबलू यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सियाराम यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत रामबली यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, प्रमुख अजय यादव, बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष जमनिया गोरख यादव, प्रधान बबलू यादव, रामानंद यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव, पूर्व चेयरमैन ओमकार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व प्रधान रजनीश यादव, विरेंदर यादव, ग्राम प्रधान अनिल यादव, पूर्व प्रधान हरबंश यादव, राकेश यादव, ऋषि यादव, मिथिलेश यादव, प्रबंधक हरिओम यादव, सरोज यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान फुल्ली यादव व संकल्प सभा शिवमूरत यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिड़िता ने कोतवाली में लगाई गुहार
Next: डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित हुआ बेड

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.