Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 30-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221130-WA0008

गाजीपुर। थाना रेवतीपुर पुलिस ने बुद्धवार को उतरौली नहर पुलिया के पास नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन में वांछित/वारण्टी/नकबजनी/लूट के अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 30.11.2022 को उ0नि0 हरिश्चन्द्र वर्मा मय हमराहियान के तलाश वाँछित अभियुक्त/वारण्टी व रोकथाम जुर्म जरायम में उतरौली नहर पुलिया पर मामूर थे की जरिए मुखबीर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर भदौरा से रेवतीपुर की तरफ आ रहा है। उपरोक्त व्यक्ति जैसे ही हम पुलिस वालों को उतरौली नहर पुलिया पर देखा भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोलानाथ राय पुत्र विरेन्द्र राय निवासी ग्राम रेवतीपुर पट्टी जयन्ती राय थाना रेवतीपुर गाजीपुर बताया। जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो हाथ में लिए एक सफेद प्लास्टिक के झोले में कुल 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय़ पर मु0अ0सं0 120/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हरिश्चन्द्र वर्मा, हे0का0 महेश प्रसाद, का0 प्रसून ओझा, का0 मृदुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: वायरल वीडिया में सरेआम कट्टा लहराते हुए डान्स करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.