Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ता गण कृपया ध्यान दें

ब्यूरो 05-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 05 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय ने समस्त बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण को सूचित किया है कि वे वर्ष 2023 में सामान्य आयुक्त, सर्वे आयुक्त शपथ आयुक्त, लेखा आयुक्त एवं न्याय मित्र के नियुक्ति हेतु अलग-अलग अपना आवेदन-पत्र मय शपथ-पत्र (इस बाबत प्रस्तुत करें कि उनके विरुद्ध कोई भी दाण्डिक मुकदमा लम्बित नहीं है एवं पूर्व में उन्हें किसी दाण्डिक मामले में दोष सिद्ध नहीं किया गया है) प्रशासकीय कार्यालय में 17-12-2022 तक प्रस्तुत कर दे।

सैदपुर, मुहम्मदाबाद के अधिवक्तागण सामान्य आयुक्त, सर्वे आयुक्त, शपथ आयुक्त एवं लेखा आयुक्त हेतु अपना आवेदन-पत्र मय शपथ-पत्र (इस बाबत प्रस्तुत करें कि उनके विरूद्ध कोई भी दाण्डिक मुकदमा लम्बित नहीं है एवं पूर्व में उन्हें किसी दाण्डिक मामले में दोष सिद्ध नहीं किया गया है) सिविल जज (जू०डि०), सैदपुर के मुन्सरिम एवं सिविल जज (जु०डि०). मुहम्मदाबाद के मुन्सरिम के समक्ष दिनांक 16-12-2022 तक प्रस्तुत करेंगें। उक्त दोनों वाह्य न्यायालय के मुन्सरिम को आदेशित किया जाता है कि वह प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची बनाकर दिनांक 17-12-2022 तक प्रशासकीय कार्यालय, जनपद न्यायालय, गाजीपुर में भेजवाना सुनिश्चित करेगें। तहसील जखनियाँ, तहसील जमानियां, तहसील सेवराई एवं तहसील कासिमाबाद के अधिवक्तागण शपथ आयुक्त हेतु आवेदन-पत्र मय शपथ-पत्र (इस बाबत प्रस्तुत करें कि उनके विरुद्ध कोई भी दाण्डिक मुकदमा लम्बित नहीं है एवं पूर्व में उन्हें किसी दाण्डिक मामले में दोष सिद्ध नहीं किया गया है) एस०डी०एम० जखनियों, एस०डी०एम० जमानियाँ, एस०डी०एम०, सेवराई एवं एस०डी०एम०. कासिमाबाद के समक्ष दिनांक 16-12-2022 तक प्रस्तुत करेंगें। एस०डी०एम० जखनियाँ से यह अपेक्षा की जाती है कि सभी प्राप्त आवेदन पत्र दिनांक 17-12-2022 तक सिविल जज (जू०डि०), सैदपुर के न्यायालय में सूची बनवाकर भेजवाने की कृपा करें एवं एस०डी०एम० कासिमाबाद से यह अपेक्षा की जाती है कि सभी प्राप्त आवेदन पत्र दिनांक 17-12-2022 तक सिविल जज जू०डि० मुहम्मदाबाद, गाजीपुर के न्यायालय में सूची बनवाकर भेजवाने की कृपा तहसील जमानियों के एस०डी०एम० एवं तहसील सेवराई के एस०डी०एम० से अपेक्षा की जाती है। कि सभी प्राप्त आवेदन पत्रों को 17-12-2022 तक प्रशासकीय कार्यालय, गाजीपुर में सूची बनवाकर भेजवाने की कृपा करें। वर्ष 2023 हेतु सम्मन नोटिसें आदि के प्रकाशनार्थ जनपद न्यायालय, गाजीपुर हेतु आवेदन पत्र 17-12-2022 तक आमन्त्रित किया जाये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में डेंगू तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियां पूरी तरह नियंत्रण में-सीएमओ
Next: चौमुखी विकाश के लिए चुनाव जीतना आवश्यक-अनिल यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.