Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बीएसए के निरीक्षण में मिली खामी, कई शिक्षकों का वेतन बाधित

ब्यूरो 12-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221212-WA0011

गाजीपुर 12 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने सूचित किया है कि 12-12-2022 को निपुण असेसमेन्ट टेस्ट सरल ऐप्प जनपद में संचालित है, जिसमें 30 सितम्बर 2022 के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 214036 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 78327 छात्र पंजीकृत हैं। जिसके सापेक्ष 271326 (92.8 प्रतिशत) छात्र टेस्ट में प्रतिभाग किये।

उक्त टेस्ट के सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव द्वारा प्राथमिक विद्यालय टाडा, क्षेत्र सादात, प्राथमिक विद्यालय सराय सदकर, शिक्षा मनिहारी, प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर, सादात, कम्पोजिट विद्यालय मुबारकपुर हरथरा, सादात, प्राथमिक विद्यालय डोरिया, सादात, उच्च प्राथमिक विद्यालय डढ़वल, सादात, प्राथमिक विद्यालय डढ़वल, सादात का निरीक्षण किया गया तथा जनपद मुख्यालय एवं सभी ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है।
1. प्राथमिक विद्यालय टाडा, शिक्षा क्षेत्र सादात –
निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेख सन्तोषजनक पाया गया। शिक्षा संदर्शिका का प्रयोग किया जा रहा था। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार किया जा रहा है।
2. प्राथमिक विद्यालय सराय सदकर, शिक्षा क्षेत्र मनिहारी –
निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेख सन्तोषजनक पाया गया। शिक्षा संदर्शिका का प्रयोग किया जा रहा था। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार किया जा रहा है। परन्तु एम0डी0एम0 की धनराशि विद्यालय को अद्यतन अप्राप्त है।
3. प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर, सादात –
निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेख सन्तोषजनक पाया गया। शिक्षा संदर्शिका का प्रयोग किया जा रहा था। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार किया जा रहा है।
4. कम्पोजिट विद्यालय मुबारकपुर हरथरा, सादात –
निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेख सन्तोषजनक पाया गया। शिक्षा संदर्शिका का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक को संदर्शिका के विषय में जानकारी ही नहीं है। पाठ्य-पुस्तकों का वितरण ही नहीं हुआ है। संगीता चौहान शिक्षामित्र निरीक्षण के समय अनुपस्थित पायी गयी। उक्त कर्मियों के निराकरण होने तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुहम्मद असफाक का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया जाता है तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि शिक्षामित्र से अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार किया जा रहा है।
5. प्राथमिक विद्यालय डोरिया, सादात –
निरीक्षण के दौराना 40 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 19 छात्र उपस्थित पाये गये। जो 50 प्रतिशत से भी कम रही। विद्यालय के कम्पोजिट ग्राण्ट अप्राप्त की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा बतायी गयी। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत फल और दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। मीड-डे-मील पंजिका नहीं बनायी गयी है। मात्र सादे कागज पर मीड-डे-मील से सम्बन्धित सूचना का अंकन किया जा रहा है। हमारा विद्यालय हमारे शिक्षक से सम्बन्धित सूचना नहीं थी। संदर्शिका के सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक को कोई भी जानकारी नहीं थी। विभाग के महत्वपर्ण योजनाओं के सम्बन्ध में भी प्रधानाध्यापक को कोई जानकारी नहीं थी, जिसके कारण उक्त अनियमितताओं के निराकरण होने तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है एवं रविकान्त यादव सहायक अध्यापक का वेतन कर्मियों के पूर्ण होने तक बाधित किया जाता है।
6. उच्च प्राथमिक विद्यालय डढ़वल, सादात –
निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेख सन्तोषजनक पाया गया। शिक्षा संदर्शिका का प्रयोग किया जा रहा था। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार किया जा रहा है।
7. प्राथमिक विद्यालय डढ़वल, सादात –
निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेख सन्तोषजनक पाया गया। शिक्षा संदर्शिका का प्रयोग किया जा रहा था। मीड-डे-मील योजना के अन्तर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण मीनू के अनुसार किया जा रहा है। निरीक्षण के समय नीतू सिंह शिक्षामित्र 01.09.2022 से अनुपस्थित पायी गयी। इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि शिक्षामित्र से अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें कि क्यों न इनकी सेवाएँ समाप्त कर दी जायें तथा नीतू सिंह शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित किया जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Next: साक्षात्कार 14 दिसम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.