Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एफ.पी.ओ. किसानों के विकास के लिए प्लेटफार्म साबित होगा-डीएम

ब्यूरो 23-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221223-WA0014

गाजीपुर 23 दिसम्बर 2022 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार गाजीपुर में कृषि उत्पाद दूसरे देशों को निर्यात होंगे इस उदे्श्य से जनपद में चार दिन की प्रस्तावित कार्यशाला की तीसरी कार्यशाला एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना-पीएम एफपीओ सूक्ष्य इकाइयों के उन्नयन स्थापना हेतु सूक्ष्य इकाईयों को रू0 10 लाख तक अनुदान एवं एस एच जी/एफ.पी.ओ/सहकारी संस्थाओं को 35 प्रतिशत कर अनुदान के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद कृषि प्रधान जिला है जहां एफ.पी.ओ को बनाए जाए जो किसानों के विकास के लिए प्लेटफार्म साबित होगा। अभी तक जनपद में 5 एफपीओ ही पंजीकृत है सभी एफपीओ पंजीकृत कराए जिसकी फीस मात्र 6500 रुपये है । गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का उत्पादन करें, अपने एफ पी. ओ की समस्त अभिलेख दुरुस्त रखें ताकि किसी स्तर पर असुविधा ना हो। जिसमें एफपीओ के उन्मयन हेतु समन्वित प्रयास पर जोर दिया गया। कार्यशाला में जनपद के कुल 64 एफपीओ में से 61 एफपीओ जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं सम्मिलित हुए। कृषि और प्रसंस्कृत खाद उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) से आनंद ने बताया कि जनपद के मात्र 5 एपीओ ही पंजीकृत है सभी के पंजीकृत होने की आवश्यकता है। एफपीओ से किसी भी देश को सीधे निर्यात कर सकते हैं एफपीओ स्वयं में एक कंपनी है जिसको यह अधिकार प्राप्त है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में कृषि क्षेत्र में अपार संभवनाएं हैं। एपीडा हर संभव प्रयास करेगा कि जनपद से उत्पाद बाहर भेजे जाए जहां अच्छा दाम प्राप्त हो सके एपीडा क्रेता विक्रेता की बैठक भी कराती है और किसानों को सीधे बायर से जोड़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्यात होने वाले उत्पाद में 47 प्रतिशत कृषि उत्पाद ही होता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बड़े ऋण लेकर बड़ी संरचना जैसे गोदाम कोलचैन, राइपेनिग चेंबर बना सकते हैं जिसमें रोजगार उपलब्ध होगा तथा एफपीओ की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसान अनावश्यक रसायनों का प्रयोग अपने उत्पाद में ना करें जिससे उत्पाद की गुणवत्ता खराब होती है। गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देश के किसी क्षेत्र या विदेश में भेजा जा सकता है।
एफपीओ के सदस्यों ने बैंकों से सहयोग न मिलने की शिकायत की उसके क्रम में कार्यशाला में उपस्थित एलडीएम, नाबार्ड से श्री राजशेखर ने उनकी समस्या का समाधान बताया उन्होंने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन की परिधि में रहते हुए बैंकों को ऋण देना पड़ेगा जिससे जमा ऋण अनुपात भी बढ़ेगा। एलडीएम ने हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। एस एफ ए सी के रीजनल मैनेजर श्री नरेश यादव ने एपीओ बनाने के तरीके तथा आवश्यक अभिलेख के बारे में बताया। नेशनल डेयरी विकास बोर्ड के आलोक प्रताप सिंह ने किसानों को बताया कि जनपद से अभी 6000 लीटर दूध क्रय की जाती है । उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर से डेयरी के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। हम कहीं भी दूध खरीदने के लिए नया रूट बना सकते हैं तथा समय से भुगतान के लिए भी आश्वासन दिया। जिला उद्यान अधिकारी ने एफ पीओ को लघु उद्योग पर चर्चा की । उन्होंने बताया कि इस योजना में 35प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख का अनुदान है इस योजना के तहत जैम, जैली, अचार, मुरब्बा, आटा चक्की, कोल्हू इत्यादि जैसे लघु उद्योग में लाभ प्राप्त कर सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशिष्ट कार्यो के लिए किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
Next: ईट भट्ठा का विनियमन शुल्क ब्याज रहित जमा करने की तिथि 31 जनवरी तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.