गहमर(गाजीपुर)। नए साल के पहले दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
सुबह की मंगला आरती के बाद से ही मां के दर्शनार्थियों के आने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। मां के भक्त गगनभेदी जयकारे के साथ क्रमबद्ध होकर दर्शन करते जा रहे थे। घना कोहरा छाए रहने के बावजूद भी दर्शनार्थियों पर आस्था भारी रही वही मंदिर परिसर वन पार्क एवं तालाब के किनारे नव युवक युवतियों के बीच सेल्फी लेने की होड़ लगी रही ।
वहीं छोटे बच्चे अपने माता-पिता के साथ कामाख्या वन पार्क ,तालाब सहित अन्य स्थानों पर झूले चरखी एवं पिकनिक का मजा लेते नजर आएं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय हमराहीयो के साथ मंदिर परिसर का चक्रमण करते नजर आए। मंदिर के महंत आकाश तिवारी के मुताबिक करीब 90000 के आसपास लोगों ने मां के दर्शन किए।