Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक शाम गहमर के पुरखों के नाम

संवाददाता 01-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230101-WA0006~2

गहमर (गाजीपुर)। एक शाम गहमर के पुरखों के नाम का आयोजन स्थानीय गांव के एक मैरेज हाल में शनिवार की शाम किया गया जिसके मुख्य अतिथि जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, विहार के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सानंद सिंह एवं अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र श्रीवास्तव रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने गहमर उन पुरखों पर विस्तार से चर्चा की जो किसी ना किसी रूप में गांव, क्षेत्र एवं देश का नाम रौशन किया था।परिचर्चा की कड़ी में 1857 के अमर सेनानी वीरवर मैगर सिंह, हिंदी जासूसी उपन्यास के प्रथम लेखक और हिंदी साहित्य को जासूस शब्द देने वाले गोपाल राम गहमरी, भोजपुरी के अप्रतिम गीतकार भोलानाथ गहमरी, पटेल आयोग का जनक विश्वनाथ सिंह गहमरी, कपिलदेव द्विवेदी, ठाकुर योगेश्वर सिंह, रामयश सिंह तहसीलदार, मान्धाता सिंह, धामदेव राव, तुलसी नारायण सिंह आदि गहमर के पूर्वजों के बारे में वक्ताओं ने विस्तार से लोगो को बताया। इस अवसर पर भोलानाथ गहमरी की सुपुत्री ज्योत्सना श्रीवास्तव ने गहमरी जी के लिखे गीत का वाचन किया। यशवंत सिंह यश ने अपनी ओज की कविता से लोगो में जोश का संचार किया। इस अवसर पर जगत सिंह, राजकुमार तिवारी, बाल्मीकि सिंह, पूर्व सूबेदार मेजर मार्कण्डेय सिंह, एडवोकेट धीरेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, परीक्षित सिंह, अमजद हुसैन शास्त्री, लक्ष्मीकांत उपाध्याय,प्रधानाचार्य मार्कण्डेय यादव,अमित सिंह सिकरवार, योगेंद्र सिंह मास्टर, दामोदर सिंह मास्टर आदि ने अपने उदगार व्यक्त किये। संचालन मिथिलेश गहमरी ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक विश्वनाथ सिंह गहमरी के सुपुत्र अजय सिंह गहमरी ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थित श्रोताओं का नववर्ष की बधाई के साथ आभार व्यक्त किया।

एक शाम पुरखों के नाम के अवसर पर गहमर के लोग

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नए साल के पहले दिन माँ कामाख्या धाम पर भक्तो ने टेका मत्था
Next: सेंधमारी कर बीयर की दुकान पर चोरों ने बोला धावा

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.