जमानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब, असहाय, जरूरतमंदो को कंबल, शाल, साड़ी, मिठाई आदि का वितरण किया गया।

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव के बनवासी, बांसफोर आदि बस्ती में कंबल, शाल, साड़ी, मिठाई आदि का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के कमजोर लोगो पर पैनी निगाह बनाए रहते है और गरीब, असहाय, जरूरतमंदो को पर्व के अवसर पर कोई कमी न खले जिसको लेकर समय समय पर निर्देश देते है और उपहार बांट कर उनकी खुशी में सरिख होते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संपन्न लोगो को इस प्रकार का पुनीत का कार्य करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है।

उक्त अवसर पर अनिल यादव, प्रमोद यादव, अनिल सिंह, बबलू सिंह, बनवारी आदि लोग मौजूद रहे।