जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार के बड़ेसर मोड़ के पास स्थित बीयर की दुकान पर बीती रात रविवार/शनिवार को चोरों ने सेंधमारी कर 2 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं बीयर लेकर चंपत हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बीयर कि दुकान का संचालक दीपक यादव ने बताया कि दुकान के पीछे सेंधमारी कर गल्ले में रखा ढाई लाख रुपया सहित 2 पेटी बीयर लेकर चोर चंपत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसे पेनड्राइव में निकालकर पुलिस को दे दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा।