Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाया गया लटिया महोत्सव

ब्यूरो 02-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230202-WA0006

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम लटिया में गुरुवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से 27 वीं संगीति के अवसर पर लटिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें दूर-दराज से आए लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि कोरिया इंडिया फ्रेंडशिप रिलेशन एसोसिएशन के चेयरमैन पूज्य धम्म गुरु भिक्खु धम्मदीप ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर किया तत्पश्चात भगवान बुद्ध को नमन कर लोगों को धम्म का मार्ग सुझा कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही पंचशील ध्वज तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही क्लब के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान व धम्म ध्वज गीत से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

ध्वजारोहण करते एसडीएम भारत भार्गव

अतिथियों की ओर से मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू‚ भगवान बुद्ध एवं संस्था के संस्थापक स्व सुभाष मौर्य आदि के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद पंचशील दीप जला कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। क्लब के संस्थापक स्व० सुभाष सिंह मौर्य की पत्नी गिरजा देवी को एसडीएम भारत भार्गव व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीनानाथ मौर्य ने सम्मानित किया।

संस्थापक स्व० सुभाष सिंह मौर्य की पत्नी गिरजा देवी को सम्मानित करते एसडीएम भारत भार्गव व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीनानाथ मौर्य

मिर्जापुर कमेटी के लोगों ने सम्राट अशोक क्लब केन्द्रीय कमेटी को अशोक स्तम्भ सौपा।

सम्राट अशोक क्लब केन्द्रीय कमेटी को अशोक स्तम्भ देते मिर्जापुर शाखा के लोग

इस दौरान ‘भारत की एकता एवं अखण्डता में सम्राट अशोक महान के शिलालेखों का महत्व’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतवर्ष ने कोरिया को 2000 वर्ष पहले बहुत बड़ा उपहार दिया था। उस उपहार में साकेत नगर की राजकुमारी कोरिया गई थी और वहां के राजकुमार से उन्होंने अपना विवाह किया। उनके साथ उनके भाई जो भी खुद ही एक भिक्खु थे वहां गए और उन्हीं के माध्यम से बुद्ध का धम्म कोरिया पहुंचा। इस बात के कर्ज के बदले हम भारतवर्ष को संपन्न व धम्म के मार्ग पर चलते हुए सुखी बनाना चाहता हूं। यहां सुख समृद्धि देखना चाहता हूं, इसके लिए सबसे अच्छा जो उपाय है वह है भगवान बुद्ध द्वारा बताई गई साधना है। मुख्य अतिथि ने 3 मिनट तक साधना कराया। पूर्व निदेशक यूजीसी मानव संसाधन केंद्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी प्रो० प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्राट अशोक महान के अभिलेखों और उनमें लोक कल्याणकारी बातों का तथा उनके द्वारा किए गए पूरे विश्व की मानवता के लिए जो कार्य किए गए हैं उन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उन्होंने अपनी बात रखी।
सम्राट अशोक क्लब के मुख्य वक्ता भीष्म कुमार मौर्य ने अपने वक्तव्य में बताया कि सम्राट अशोक महान ने अपनी लोक कल्याणकारी नीतियों को लोहे की कलम से पत्थर रूपी कागज पर इस प्रकार लिखवाया कि उसे पानी न गला सके न ही आग जला सके न ही कोई उसे मिटा सके और वह संदेश जनता के लिए कल्याणकारी और करुणा से भरा हुआ है। कार्यक्रम में अनंत कुशवाहा कृत पाँच बेटो वाली माँ कहानी संग्रह व सात लेखको द्वारा कृत सप्त रश्मि पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण

लटिया महोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष धनंजय मौर्य ने सभी अतिथियों व कार्यक्रम में आए हुए लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। तत्पश्चात भागवान बुद्ध के मंत्राें का उच्चारण कर उपस्थित लोगों को अनुसरण कराया गया व धम्म के बारे में तथागत बुद्ध द्वारा मानवता के लिए दिये गये सिद्धांत तथा पंचशील के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही पंचशील वंदना भी कराई। कार्यक्रम में एकता‚ अखंडता एवं भाई चारे को अखंड रखने की शपथ दिलाई। सात राज्य में पद यात्रा व 14 प्रदेश में साइकिल करने वाले नूरपुर-गोहदा ग्राम निवासी विश्वजीत सिंह को सम्मानित किया गया। विश्वजीत ने बताया कि मै पूरे विश्व को साइकिल चलाकर नापना चाहता हूँ।

विश्वजीत सिंह को सम्मानित करते अतिथिगण व क्लब के पदाधिकारी

इस मौके विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रकाश मौर्य, एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा, सीओ विजय आनन्द शाही, गिरजा देवी, शाक्य महतिम सिंह मौर्य, हरिश्चन्द्र मौर्य, अरविन्द कुमार मौर्य, संतोष कुशवाहा, माया सिंह, राजू कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, पिन्टू मौर्या आदि हजाराें लोग मौजूद रहे। क्लब के राष्ट्र्रीय महाप्रबंधक डॉ आरपी मौर्य‚ राष्ट्रीय महासचिव शत्रुघ्न सिंह शाक्य‚ हरि राम मौर्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीनानाथ मौय एवं संचालन कुमार प्रवीण ने किया। कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी रात अनवरत चलता रहेगा।

लटिया महोत्सव पर उपस्थित जन समूह

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर वितरित किया गया प्रमाण पत्र
Next: 60 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.