जमानियाँ (गाजीपुर)। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 60 महिलाओं का बंध्याकरण सफलतापूर्वक हुआ।
जनपद से आए सर्जन डॉ तारकेश्वर ने सभी महिलाओं का बंध्याकरण किया। बंध्याकरण से पूर्व महिलाओं का बीपी, शुगर व पेशाब की जांच आदि प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद नसबंदी की गई। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 60 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है। इस अवसर फार्मासिस्ट सुनील भास्कर, वार्ड बॉय महेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स सीमा यादव, आरती आदि मौजूद रहे।