Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोपालराम गहमरी ने अपने समय में समाज को किया लिपिबद्ध-प्राचार्य प्रो.अखिलेश शर्मा शास्त्री

ब्यूरो 10-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230310-WA0036

जमानिया (गाजीपुर)। गोपालराम गहमरी की सौ साल पुरानी कहानियों का संग्रह काशी की गोलकधन्धारी का लोकार्पण डॉ मदन गोपाल सिन्हा के आवास पर हिंदू पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ विमला राय,वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कहानियों का संपादन वरिष्ठ पत्रकार संजय कृष्ण ने किया है। इस संग्रह का प्रकाशन नई दिल्ली प्रभात प्रकाशन ने किया है। इस मौके पर संजय कृष्ण लिखित झारखंड बिहार के इकलौते परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

इस मौके पर प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि 100 साल पुरानी कहानियां हमारे समाज का रेखाचित्र हैं। यह उन तीर्थयात्रियों की कहानी है जो कलकत्ता से बनारस घूमने आते हैं और ठगों के शिकार हो जाते हैं। इसी तरह कोचवान का खून और खूनी कौन कहानियां भी पढ़ते समय हमें आज की लगती हैं। उन्होंने अपने समय समाज को लिपिबद्ध किया। उनकी भाषा नदी के प्रवाह की तरह है।यह प्रकाशन स्वागतयोग्य है। डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि गोपाल राम गहमरी ने काफी लिखा है। उनकी रचनाओं के प्रकाशन से आज की पीढ़ी परिचित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौरभ साहित्य परिषद के संस्थापक,वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह ने कहा कि बचपन में उनकी कहानियों के बारे में सुना था। आज इनका पुनर्प्रकाशन हो रहा है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने 200 के करीब उपन्यास एवं कहानियां लिखी हैं। समालोचक पत्रिका का 1902 में उन्होंने संपादन किया था। 38 साल तक जासूस पत्रिका का प्रकाशन संपादन भी गहमर से किया। आज उनके काम को देखने की जरूरत है। वे गाजीपुर की महान विभूति थे। संजय कृष्ण ने कहा कि उन्होंने हिंदी की बड़ी सेवा की। रहस्य रोमांच की कहानियों की जमीनी धरातल प्रदान किया। उनके संस्मरणों में हिंदी कहानी का पूरा इतिहास दर्ज है। यह संग्रह पठनीय ही नहीं संग्रणीय भी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: श्रमशील रहते स्वयं सेवक व सेविकाएं पाएं अनुशासित जीवन और सफलता-ईओ अखिलेश तिवारी
Next: महिला अधिकारों एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से कराया गया अवगत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.