Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला अधिकारों एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से कराया गया अवगत

ब्यूरो 10-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230310-WA0039

गाजीपुर 10 मार्च 2023(सू0वि0)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह  04.03.2023 से 11.03.2023  के अवसर पर रायफल क्लब में शिविर एवं मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम जिसमें महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना है।

शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा किया गया। उक्त शिविर में विधिक प्रकोष्ठ अधिवक्ता खुर्शीदा बानों, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय, जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी एवं सी0डब्लू0सी0, सीमा पाठक व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं, सामजसेवी महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया तथा सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय पर नुक्कड नाटक का अयोजन किया गया। हर साल 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आधी आबादी के सम्मान में इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। हम ये मान सकते है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक सेन्टर प्वाइंट भी है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के लिखाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दो पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। हर साल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिसव किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस की थीम है ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’  यानि, ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी’ इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है। प्रसाधन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रतिभागिओं को कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय संविधान में महिला अधिकारों एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से अवगत कराया एवं महिलाओं के समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस, प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के विषय में महिलाओं को जागरूक किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोपालराम गहमरी ने अपने समय में समाज को किया लिपिबद्ध-प्राचार्य प्रो.अखिलेश शर्मा शास्त्री
Next: जिला युवा उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.