Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला युवा उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

ब्यूरो 10-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230310-WA0040

गाजीपुर 10 मार्च 2023 (सू0वि0)। नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन लूदर्श कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के अमृत काल के दौर में है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हमारा देश शहीदों के सपनों के अनुरूप  कैसे बने, जिन्होंने अपना सर्वेच्च बलिदान प्राणों की आहूति से देश को स्वतंत्र कराया था। अब यह हमारा दायित्व है कि देश को विश्व गुरू कैसे बनायें। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर लाल किला के प्राचीर से पंच प्रण पर दिये गये भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि पहला भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में प्रत्येक दशा में अपने पुरूषार्थ से लाना ही होगा। दूसरा गुलामी की हर सोच से विचारों को मुक्ति दिलानी होगी। तीसरा हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा एकता एवं एक जुटता किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। हमारा देश विविधताओं का देश है। पॉचवा नागरिक कर्तव्य है। हम अधिकार की बात तो करते है किन्तु जब कर्तव्य की बात आती है तो पीछे हट जाते है, ये पंच प्रण देश को सर्व शक्तिमान बनायेगे तथा 2047 में हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। उन्होने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। जिलाधिकारी द्वारा जल संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता के लिए कैच द रेन पोस्टर का शुभारम्भ किया गया। उन्होने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा उत्सव के भव्य आयोजन की सराहना की।
सभी का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गाजीपुर की पूर्व चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि हर भारतीय को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। आजादी कैसे हमारे पूर्वजों ने हासिंल की इसे भूलना नही चाहिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना होगा। युवाओं तक पहुचने का नेहरू युवा केन्द्र एक सफल मंच है। अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने युवाओं से अपील किया कि शिक्षा को प्रगति का द्वार बनाये। लदूर्स कान्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा ने कहा कि सबसे बड़ी भक्ति राष्ट्र भक्ति है। उन्होने प्रतियोगिताओं में युवाओं की बढ चढ़ कर की गयी भागीदारी के लिए उत्साह वर्धन किया। श्रीराम राय द्वारा इस अवसर पर विचार व्यक्त किया गया। स्वागत गीत सुबोध कन्नौजिया की टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित युवा काब्य लेखन प्रतियोगिता में पुष्पाजलि ने प्रथम, वन्दना यादव ने द्वितीय तथा अर्पणा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा चित्रकला प्रतियोगिता में आकाक्षा शर्मा प्रथम, हेबा जहिन द्वितीय, कैकशा परवीन तृतीय स्थान पर रही। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्वेता शर्मा, इंश शीर द्वितीय एवं स्वर्निका तिवारी तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में इंशा सिंह प्रथम, इल्मा रियाज द्वितीय एवं सलोनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संास्कृतिक प्रतियोगिता सल्टू राम की धोबऊ टीम प्रथम, अनिल कुमार की टीम द्वितीय तथा खुश्बू वर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा उत्वस में महिला बाल विकास, पयर्टन, शक्ति फर्टीलाइजर, धानूका एग्री टेक लि0, मलेरिया विभाग, श्रम विभाग, परिवार नियोजक, महाजन कृषि केन्द्र आलम पट्टी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला क्षय रोग विभाग, जिला ग्रामोद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास मिशन, ओ0डी0ओ0पी0, समाजिक वानिकी विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा  प्रदर्शनी लगायी गयी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ईश्वर भाई, प्रभुनाथ पाण्डेय, फरीद आलम, अंगध, पारस नाथ, राजीव कुमार सहित सभी एनवाईभी एवं युवा मण्डलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद एवं सभी के प्रति आभार डी0पी0ओ बृजेश श्रीवास्तव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला अधिकारों एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से कराया गया अवगत
Next: शीघ्र ही चिकित्सालयों पर उपलब्ध होगी औषधि

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.