Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेट कृषि निवेश मेला का आयोजन 20 मार्च को

ब्यूरो 17-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 17 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी ने समस्त सहायक विकास अधिकारी कृषि को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि कृषि निदेशक उ०प्र० लखनऊ द्वारा जनपद में प्रस्तावित सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2022-2023 के अन्तर्गत रबी 2022 में कृषको को नवीनतम तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमो से कृषको को जागरूक किया जाना है।

जिसके लिए जनपद के सदर विकास खण्ड के कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी०कालेज गाजीपुर के प्रांगण में एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेट कृषि निवेश मेला का आयोजन 20.03.2022 को किया जाना है। उक्त मेला में विकास खण्ड अन्तर्गत आने वाले सभी गावों के किसान कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, एग्रो आदि विभाग के अधिकारियों, बैंकर्स, एन०जी०ओ० एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भाग लेगे। उक्त मेलो के प्रभावी आयोजन के निम्न दिशा निर्देश प्राप्त है। इन गोष्ठियो/कृषि निवेश मेलों में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों जैसे- मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, बी०डी०सी० सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। मेलो के आयोजन में कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, इफको, कृभको, इण्डोगल्फ आदि उर्वरक कम्पनियों के कृषि वैज्ञानिक विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उर्वरक कम्पनियां, बीज उत्पादक कम्पनियां, कृषि रसायन उत्पादक कम्पनियां, कृषि विज्ञान केन्द्र एंव कृषि से सम्बन्धित समस्त विभाग अपना स्टाल लगायें एवं पंजिक रखेगे जिसमें कृषको द्वारा दिये गये सुझाव अंकित किये जायेगे। किसान मेलों में कृषि से सम्बन्धित सहयोगी विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लेगें। इन गोष्ठियों/ कृषि निवेश मेलों में यू०पी० एग्रो, बीज विकास निगम, कृषि उपकरण बनाने वाली कम्पनियां स्प्रिंकलर, डिप सिचाई सोलर पम्प कम्पनियाँ आदि भी अपने – अपने स्टाल लगायेंगी। किसान मेलों में कृषि विभाग के साथ- साथ, सहकारिता, एग्रो, पी0 सी0 एफ० विभाग अपने निवेशों को बिक्री उपलब्ध करायेंगें इसके साथ ही साथ विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले गोष्ठियों / कृषि निवेश मेंले से संवन्धित विकास खण्ड के निजी निवेश आपूर्तिकर्ता भी अपने से संवन्धित निवेशों को बिक्री हेतु उपलब्ध करायेंगें । निवेशों पर अनुदान की सुबिधा है वह किसानों को अनुदान के रूप में उपलब्ध करायेंगें। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। किसान मेलो में जनपद के आत्मा के समूह, एन०जी०ओ० तथा कृषि से सम्बन्धित अन्य कम्पनियां अपनी उत्पादों के स्टाल लगायेंगे। गोष्ठियों / मेंलों में संबन्धित विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के अन्तर्गत कृषको को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओ का प्रचार प्रसार कराया जायेगा। किसान मेलों का व्यापक प्रचार प्रसार, होर्डिंग, समाचार पत्रों, रेडियों, माइक द्वारा एवं लिफलेट बटवाकर कराया जाय। विकास खण्ड स्तरीय मेलो के आयोजन की सूची विकास खण्ड पर रहनी चाहिए। इन गोष्ठियो/कृषि निवेश मेलों में किसानो की मौखिक एवं लिखित शिकायते प्राप्त की जायेगी तथा इसका विवरण शिकायत पंजिका में अंकित किया जायेगा। प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित विभागो के प्रमुख अधिकारी यथा सम्बन्धित निराकरण करेगें। कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही आत्मा योजनान्तर्गत फार्म स्कूलों के एचीवर कृषको की सहभागिता सुनिश्चित कि जाय ताकि वे मेले में अपने अनुभवों को अन्य कृषको के साथ बाट सकें। किसान मेलों में कृषको द्वारा पूछे गये प्रश्नों तथा उनके दिये उत्तरों का संकलन किया जाय। मेलो के आयोजन समस्त विभागो के प्रमुख एवं विशेषज्ञ पहुच कर जानकारी देगें। मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि शोध केन्द्र, एवं कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिको को अनिवार्य रूप से आमंत्रित कि जाय। मेलों में कृषि ऋण शिविर का आयोजन जनपद के लीड बैंक अधिकारी व डी०डी०एम० नाबार्ड के सहयोग से कि जायेगा। कृषको को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के विषय में जानकारी दी जाय। जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नही हैं उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करायें जाय। फसल अवशेष न जलाये जाने के विषय में मा० राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के समादर में एक व्याख्यान / वार्ता अनिवार्य रूप से रखा जाय।  गोष्ठियों/कृषि निवेश मेलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत आकस्मिक क्षतिपूर्ति हेतु एक व्याख्यान रखा जाय जिसमें ऋणी एवं गैर ऋणी कृषको को इसके विषय में विस्तृत जानकारी दिया जाय। गोष्ठियों/ कृषि निवेश मेलों में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत वेरोजगार कृषि स्नातको द्वारा एग्री जक्शन के बैनर तले उपलब्ध करायी जा रही समस्त सुविधाओं वन स्टाप शाप के माध्यम से उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज, जैव उर्वरक, माइक्रोन्युट्रीयेन्ट, वर्मी कम्पोट, कीटनाशक सहित समस्त कृषि निवेश के विषय में भी जानकारी दी जाये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनियंत्रित डंपर बिजली के खम्भे को टक्कर मारकर दिवाल में घुसी
Next: पार्को में आयुष विद्या के विशेषज्ञ द्वारा दी जायेगी चिकित्सकीय सलाह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.