Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवंटित बजट का 31 मार्च तक कर लिया जाय उपभोग

ब्यूरो 18-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 18 मार्च 2023 (सू0वि0)। वरिष्ठ कोषधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान आवंटित बजट का 31.03.2023 तक प्रत्येक स्थिति में उपभोग कर लिया जाना है एवं इसके उपरांत जो धनराशि उपभोग नहीं की जायेगी वह धनराशि स्वतः कालातित हो जायेगी, इसके लिए आवश्यक है कि धनराशि को प्रत्येक दशा में 31 मार्च तक उपभोग कर लिया जाये अथवा अपने विभाग के वित्त नियंत्रक को समर्पित कर दिया जाय।

इसी क्रम में यह भी अवगत कराना है कि कुछ भुगतान त्रुटिवश गलत बेनिफीशरी बनाये जाने के कारण ई-कुबेर व्यवस्था के अंतर्गत स्वतः डी०डी०ओ० पोर्टल पर संबधित विभाग के रिर्टन ट्राजेक्शन में जमा हो जाता है। जिसे पुनः डी०डी०ओ० पोर्टल द्वारा लेखाशिर्षक 8670 से सामान्य देयक प्रपत्र-105 के माध्यम से भुगतान सही बेनिफीशरी खातें में किया जाता है। उक्त के क्रम में यह भी अवगत कराना है कि जो ट्राजेक्शन 31.03.2023 तक रिर्टन हो जायेगें उनका आहरण संबंधित विभाग द्वारा डी०डी०ओ० पोर्टल के माध्यम से 30.04.2023 तक ही लेखाशिर्षक 8670 से सामान्य देयक प्रपत्र-105 के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। इसके पश्चात उक्त रिर्टन ट्राजेक्शन की धनराशि कालातीत हो जायेगी। उन्होने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि कृपया तत्परता से उक्त निर्देशानुसार आहरण करना/कराना सुनिश्चित करें। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान में लागू
Next: रोजगार मेला का आयोजन 21 मार्च को

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.