Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मां कामाख्या के जयघोष से पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय

संवाददाता 28-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230328-WA0002

गहमर (गाजीपुर)। चैत्र नवरात्र के मंगलवार को सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि का दर्शन पूजन पूर्वांचल के विख्यात शक्तिपीठ गहमर स्थित मां कामाख्या धाम में किया।

मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का जत्था पहुंचना शुरू हो गया। मां कामाख्या के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह की आरती के समय से ही श्रद्धालुओं का आवागमन का क्रम शाम तक चलता रहा।इस वर्ष चैत्र नवरात्र में रोज की अपेक्षा सप्तमी को अधिक लोगो ने मातारानी के दर्शन किये। भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा अपने तथा अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर पर दर्शन के लिए महिलाओं की अलग तथा पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई थी।

मॉ कामाख्या धाम पर दर्शन के लिए कतार में खडे भक्त

मां कामाख्या के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया। वही निजी वाहन से आने वाले भक्तों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में लोगों ने पुजारियों द्वारा हवन भी करवाया। आज मंदिर परिसर में छोटे बच्चों का मुण्डन संस्कार कराने वालों की भी काफी भीड़ रही। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि मां सबका कल्याण करती हैं। सच्चे मन से यहां मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। सप्तमी के दिन दो बजे तक लगभग सत्तर हजार के आसपास भक्त मातारानी के दर्शन कर लिए थे। वहीं सुरक्षा को लेकर गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय एवं चौकी इंचार्ज कामाख्या वृजेश मिश्र महिला तथा पुरुष फोर्स के साथ काफी सजग दिखे।

मॉ कामाख्या धाम पर लगी भक्तों की भीड़

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय सत्याग्रह
Next: हीटवेव (लू) के दौरान ‘‘क्या करें क्या न करें”

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.