Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला आरक्षी ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो 31-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2023_0331_165829

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के कस्बा बाजार में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों की टीम ने महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि
महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। महिलाओं को थाना में आने घबड़ाना नहीं चाहिए। महिलाओं के लिए थाने में महिला डेस्क की व्यवस्था की गई है। पिडित महिला अपनी व्यथा आसानी से बता सकती है। जिसका निराकरण किया जायेगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राम नवमी के अवसर पर गायत्री परिवार ने किया हवन पूजन
Next: सड़क हादसे में छात्रा गम्भीर रूप से हुई घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.