Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौपा 5 सूत्रीय मांग पत्र

ब्यूरो 03-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230403-WA0006

जमानियां (गाजीपुर)। विकासखंड में सोमवार को खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पत्रक में प्रधानमंत्री और अदानी के बीच संबंधों के बारे में पूछा गया है।

कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गये पत्रक में प्रधानमंत्री और उद्योगपति अदानी के मध्य संबंध‚ विदेश यात्रा साथ में किये जाने‚ विदेश से आये बीस हजार करोड रुपये किसका है‚ कितने ठेके अदानी को दिये गये है आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गये है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने के आने के बाद भी देश का मुखिया मौन हैं। उन्होंने कहा कि दिलों के धड़कन युवाओं की ताकत सच बोलने वाले राहुल गांधी पर आरोप लगाकर सदस्यता को समाप्त कराया गया। जो न्याय संगत नहीं है। गायत्री गुप्ता ने बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता महंगाई से पिस रही है, लोगों के पास नौकरियां नहीं हैं। महंगाई‚ नौकरी‚ बेरोजगारी‚ विश्व बैंक से कर्ज‚ दिन पर दिन महंगे होते कर्ज आदि पर चर्चा नहीं हो रही है। ध्यान भटकाने के लिए यह सभी कार्य किया जा रहा है। रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान समय में लोकतंत्र खतरे में है। इस अवसर पर हृदय नारायण पाण्डेय, राम प्रवेश पाण्डेय, गायत्री गुप्ता, कमला यादव, मक्खन वर्मा, चंद्रमा सिंह, योगेंद्र नाथ सिंह, टी ए खान, राजेश शर्मा, शमीम खान, विजय राम सहित आदि कांग्रेस जन शामिल दे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्कूल चलो अभियान के नवीन शैक्षिक सत्र का डीएम ने किया शुभारम्भ
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.