जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार के अचानक औचक निरीक्षण करने से रेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन व परिसर में फैली गंदगी, शौचालय में लटका ताला व टूटी हुई नल की टोटियों तथा बेपानी हैण्डपम्प को देख उनकी भृकुटी तन गई तथा मातहतों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन व परिसर में मौजूद गंदगी को जल्द साफ कराया जाय तथा यात्री हित में मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर किया जाय। हाई सर्कुलेटिंग फुट ब्रिज के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कोई ऐसा प्लान नहीं है। इस दौरान रेलकर्मियों के अलाव स्थानीय लोग मौजूद रहे।
