Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पिड़ित परिजनों से मिले एमएलसी विशाल सिंह चंचल

ब्यूरो 06-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230406-WA0025

ज़मानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मतसा गाँव में 50 वर्षीय मिन्ता खरवार की हत्या की सूचना मिलने पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल गुरुवार को परिजनों से मिले तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करवाने का आश्वासन दिये।

ज्ञात हो कि मंगलवार की देर शाम एक विशेष समुदाय के युवकों ने मामूली विवाद में मिन्ता की हत्या कर दी। जिसमें मृतक के पुत्र नीरज खरवार ने पाँच लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया था। हत्या की सूचना पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल पीड़िता के घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने तथा कड़ी कार्यवाई करने की बात कही। आगे उन्होंने बताया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जायेगा। गिरफ्तारी के साथ ही सजा दिलवाने का भी काम किया जायेगा ताकि कोई भी व्यक्ति अपराध न करने पाये। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन स्तर पर कोई भी दिक्कत हो या कोई परेशान करे तो उनके कार्यालय के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगें तथा मुख्यमंत्री जी से हत्यारों पर कठोर कार्रवाई कराने की बात करुँगा। उक्त मौके पर पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सुहवल वागीश विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय, बृजनन्दन सिंह, चन्दन तिवारी, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चैता गायकों ने लोगों को किया मंत्र मुग्ध
Next: रिहायसी मकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ राख

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.