Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

8 निकायों में सदस्य पद हेतु 22 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

ब्यूरो 13-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। जनपद में निकाय चुनाव की सरगर्मियां दिनों दिन तेज होती जा रही है लेकिन अभी तक राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में चुप्पी साधे हुए है। जबकि दावेदार टिकट की घोषणा कराने के लिए गणेश परिक्रमा कर रहे है।

नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की कमी देखी गई। गुरुवार को 8 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 40 और अलग-अलग वार्डों में सभासद पद के लिए 142 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। जबकि सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
जिले में 8 निकायों में तीन नगर पालिकाएं व पाँच नगर पंचायतें हैं। जिसमें गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 10 व सदस्य पद के लिए 21 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में सदस्य पद हेतु 14 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पालिका परिषद जमानियाँ में अध्यक्ष पद हेतु 3 व सदस्य हेतु 20 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 08 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 9 व सदस्य पद हेतु 25 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद हेतु 5 व सदस्य पद हेतु 35 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि यहाँ एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 05 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 01 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद हेतु 07 व सदस्य पद हेतु 14 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 01 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत दिलदारनगर में अध्यक्ष पद हेतु 05 व सदस्य पद हेतु 08 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 01 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। ज्ञात हो कि 8 निकायों में प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु 72 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी जबकि दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद हेतु 65 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सदस्य पद हेतु 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Next: चुनाव के दौरान किसी अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही क्षम्य नहीं-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.