Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रेक्षक तैनात

ब्यूरो 25-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 25 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0 एवं न0नि0) ने बताया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद – 243 क में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मनोज कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा जगदीश प्रसाद, सचिव, सूचना आयोग, उ0प्र0 लखनऊ को जनपद गाजीपुर के नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 में प्रथम चरण के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

जनपद का मतदान 04.05.2023 को एवं मतगणना 13.05.2023 को सम्पन्न करायी जाएगी। सम्बन्धित अधिकारी मतदान हेतु 29.04.2023 को सायंकाल तक जनपद मुख्यालय पर पहुॅचेंगे तथा इस आशय की सूचना आयोग को देंगे। जनपद मुख्यालय पर पहुॅचकर मतदान एवं मतगणना की समुचित तैयारियों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से समीक्षा करेंगे, निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण करेंगे एवं मतदान सम्बन्धी समस्त तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करायेंगे। मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कर मतदान के शान्तिपूर्ण, स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न होने का पर्यवेक्षण करेंगे। यदि कोई गम्भीर समस्या परिलक्षित होती है तो उसे आयोग के संज्ञान में तत्काल लायेंगे। मतदान समाप्त होने के उपरान्त समस्त निर्वाचन सामग्री स्ट्रॉग रूम में रखे जाने के बाद आयोग को सूचित करते हुए तैनाती जनपद के मुख्यालय को छोडे़ंगे। यदि जनपद में कहीं पुनर्मतदान हेतु निर्णय लिया जाता है तो पुनर्मतदान के पश्चात् मतपेटिका स्ट्रांग रूम में रखे जाने के बाद आयोग को सूचित करते हुए तैनाती जनपद का मुख्यालय छोडेंगे। इसी प्रकार अपने जनपद में मतगणना हेतु दिनांक 11.05.2023 को सायंकाल पहुॅचकर स्वतंत्र व निष्पक्ष मतगणना की तैयारियों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से समीक्षा करेंगे और सकुशल मतगणना हेतु समस्त आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कराएंगे। मतगणना के दिन मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर मतगणना का अयोग के निर्देशानुसार पर्यवेक्षण करेंगे। मतगणना समाप्त होने के उपरान्त आयोग को सूचित करते हुए जनपद मुख्यालय छोडे़ंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के दो विद्यालयों को दस दिन के लिए किया गया अधिग्रहित
Next: मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन तथा तरल पदार्थ का प्रवेश निषेध

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.