Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उच्च जोखिम मरीज को पहुंचाया गया बीएचयू

ब्यूरो 06-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230506-WA0001

ग़ाज़ीपुर (6 मई 23)। साल 2012 में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा मौजूदा वक्त में मरीजों के लिए संजीवनी बनने का काम किया है। जिसका नजारा आए दिन जनपद में देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ शनिवार को हुआ जब जिला अस्पताल में एडमिट मरीज शाहरियर निवासी दिलदारनगर को डॉक्टरों के द्वारा वाराणसी रेफर किया गया था। जिसके बाद परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। उसके बाद क्विक रिस्पांस करते हुए पायलट और ईएमटी बताए गए लोकेशन पर पहुंचे और मरीज को लेकर बीएचयू वाराणसी के लिए रवाना हुए।

102 और 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीज शाहरियर उम्र 65 जिन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। किडनी में इन्फेक्शन के चलते प्लेटलेट्स कम था और डॉक्टरों के द्वारा इन्हें बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। जिसके बाद उनके परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। काल की जानकारी होने पर क्विक रिस्पांस करते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी लाल बहादुर शर्मा और पायलट मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल वाराणसी के लिए लेकर रवाना हुए।इस दौरान रास्ते में मरीज को ऑक्सीजन के साथ ही साथ रास्ते भर ब्लड प्रेशर पल्स चेक करते हुए उन्हें बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया गया। इस दौरान डॉक्टरों की सलाह पर रास्ते भर उनका उपचार करते हुए एंबुलेंस में ईएमटी पायलट की महती भूमिका रही। बीएचयू वाराणसी पहुंचने के बाद ईएमटी के द्वारा मरीज को इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। जहां पर उसका तत्काल इलाज शुरू हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगी हाईटेक नर्सरी
Next: 40 मरीजों को लगाया गया एंटी रेबीज की सूई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.