Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत लक्ष्य निर्धारित

ब्यूरो 22-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 22 मार्च 2023 (सू0वि0)। आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश 09-5-2023 के क्रम में प्रदेश में संचालित बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के लिए सामान्य जाति हेतु 42 तथा अनुसूचित जाति हेतु 27 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस योजना अन्तर्गत चयनित लाभार्थियो को क्रमशः काष्ठ फर्नीचर उद्योग,लौह फर्नीचर उद्योग, एल्मुनियम फर्नीचर उद्योग, पेन्ट व्यवसाय, मोमबत्ती उद्योग, किराना व्यवसाय, टेन्ट हाउस व्यवसाय, कपड़ा व्यवसाय, कपड़ा सिलाई परियोजना, जूट बाल हैगिंग परियोजना, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण व्यवसाय, कम्प्यूटर एवं मोबाईल विक्रय/मरम्मत व्यवसाय, पापड़ उद्योग, आलू चिप्स/केला चिप्स उद्योग, बेकरी उत्पादन उद्योग, भवन निर्माण सामाग्री व्यवसाय, डेयरी व्यवसाय, मुर्गी पालन व्यवसाय, आटो मोबाईल मरम्मत व्यवसाय, सहज सेवा केन्द्र, होटल, सैलून, आटो टैक्सी/ई-रिक्शा, पलम्बरिंग, दोना पत्तल निर्माण व्यवसाय हेतु बैंक के माध्यम से ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है, तथा लाभार्थियो द्वारा चयनित व्यवसाय पर बैंको द्वारा स्वीकृत ऋण पर सामान्य लाभार्थियों को 25 प्रतिशत (अधिकतम रू0 50,000/) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग के लाभार्थियो को 35 प्रतिशत (अधिकतम रू0 70,000/) का अनुदान निर्धारित शर्तों के अधीन देय है। इस हेतु इच्छुक व्यक्तियो द्वारा अपने संबंधित विकास खण्ड कार्यालय से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन-पत्र दिनांक 12-5-2023 से 12-6-2023 के मध्य अपने विकास खण्ड कार्यालयो में जमा किया जा सकता है। उक्त निर्दिष्ट अवधि के उपरान्त प्राप्त आवेदन-पत्रो पर विचार नही किया जायेगा।
…………………………….

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वीर नरियों ले सकेगी निःशुल्क 480 घंटे का इन्फारमेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण
Next: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.