Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ब्यूरो 26-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230526-WA0014

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत बुढ़ाडीह गांव सभा में जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इस सम्बंध में ग्राम प्रधान ऋषिकेश सिंह यादव ने बताया कि जल निकासी की समस्या को लेकर गांव सभा के लगभग पचास घर से ऊपर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों द्वारा बार-बार उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने बताया की गांव के बीचों बीच एक तालाब है। जिसे आस पास के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए काई कार्यवाई नहीं की गई। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद उस तालाब की खुदाई कराकर जल निकासी की समस्या को दूर किया जा सकता है। बुढाडीह गांव निवासी दयाराम यादव ने बताया की कई बार शासन से प्रार्थना पत्र के माध्यम से गुहार लगाई मगर कोई भी समस्या समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। अगर ऐसे ही जल जमाव रहेगा। तो ग्रामवासियों के सामने गंभीर बिमारियों का खौफ बना रहेगा तथा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन मात्र कागजों में ही रह जाएगा। इस मौके पर नगरवासी दयाराम यादव, जंगबहादुर सिंह, विजय यादव, दीपक यादव, कृष्णानंद यादव, वकील सिंह यादव, जसवंत, रविन्द्र पासी, प्रभुनाथ, सुनील पासवान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा नेताओं ने सौपा पत्रक
Next: निर्धारित समय सीमा पर प्रार्थना पत्रों का किया जाय निस्तारण-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.