Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस के पायलटों को सम्मानित कर मनाया गया विश्व पायलट दिवस

ब्यूरो 26-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230526-WA0004

ग़ाज़ीपुर (26 मई 23)। 26 मई का दिन विश्व पायलट दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित 102 और 108 एंबुलेंस के कार्यालय पर एंबुलेंस में कार्यरत पायलट को सम्मानित करने के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पायलट को सराहना पत्र जिला प्रभारी संदीप चौबे के द्वारा देकर एंबुलेंस पायलटों का हौसला अफजाई किया गया।

जिला प्रभारी दीपक राय ने बताया कि साल 2012 से जनपद में 108 एंबुलेंस की सेवा निशुल्क रूप से चलाई जा रही है। इस सेवा को आमजन तक पायलट कड़ी मेहनत कर लेकर जाता है। फिर उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र तक लाकर उसकी जिंदगी बचाने का काम करता है। ऐसे पायलटों का समय-समय पर विभाग के द्वारा हौसला अफजाई किया जाता है। लेकिन 26 मई जो विश्व पायलट दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में यह दिन पायलटों के लिए खास होता है । जिसके लिए शुक्रवार को समस्त 102 और 108 एंबुलेंस के पायलटों का सम्मान कर उन्हें विभाग के द्वारा सराहना पत्र दिया गया।

तुर्की का एक युवा पायलट था जिसका नाम फेसा एवरेंसेव था। फेसा ने आज ही के दिन 1912 में पहली उड़ान भरी थी। अगर बात करें फेसा की तो फेसा का जन्म तुर्की के इस्तांबुल में हुआ था। फेसा का हमेशा से ही सपना था कि वो सैन्य करियर बनाएं। इसके लिए उन्होंने सैन्य अकादमी को जॉइन किया और कैवेलरी लेफ्टिनेंट के तौर पर स्नातक पूरा किया। फेसा ने अपने पूरे करियर के दरमियान तुर्की एयरोनॉटिकल एसोसिएशन के अंदर अलग- अलग पदों पर काम किया। इसकी वजह से वो विमानों की दुनिया में काफी पॉपुलर हो गए थे।

बस फेसा के योगदान को देखते हुए ही टर्किश एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ने 26 अप्रैल को पायलट दिवस के रूप में स्थापित किया।

आज के इस कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, शिवम सिंह, आशुतोष मिश्रा के साथ ही पायलट व अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जर्जर स्वास्थ्य केन्द्र में बॉटी जा रही सेहत की खुराक
Next: जिलाधिकारी ने समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण हेतु दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.