Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला का हुआ आयोजन

ब्यूरो 01-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230601-WA0012

गाजीपुर 01 जून, 2023 (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में 31.5.23 को विधान सभा सदर के अन्तर्गत राजकीय आई0टी0आई0 के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं टीम ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब रिपेयर, गाजीपुर द्वारा सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, कम्प्यूटर आपरेटर, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 26 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 80 अभ्यर्थियों का वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी। जिसमें से 18 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 08 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु वाराणसी सेन्टर पर कॉल किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद स्तर पर इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर की हुई स्थापना
Next: 110 लाभार्थियों का चयन कर प्रदान किया गया रोजगार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.