Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उतना ही लें थाली में,व्यर्थ न जाए नाली में-प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री

ब्यूरो 01-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230601-WA0005~2

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत गुरुवार को महाविद्यालय के आइक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो.अरुण कुमार के संयोजकत्त्व में खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने के उपाय विषयक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में बोलते हुए प्रो.अरुण कुमार ने कहा कि भोजन हमारी बुनियादी जरूरत है। इसलिए हमारी कोशिश यही होनी चाहिए कि भोजन उतना ही लेना चाहिए जितने की हमें आवश्यकता हो। खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने के लिए हमें कृत्संकल्पित होना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि अन्न का अनादर नहीं करना चाहिए।हमारे शरीर को पोषण आहार से ही मिलता है। इसलिए “उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाय नाली में” के सिद्धांत पर भोजन करना और कराना चाहिए। इससे इस समस्या से हमें निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर सहयोगी एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ.अंगद प्रसाद तिवारी, छात्रा श्रेया तिवारी एवं मंजुलिका कुशवाहा ने भी अपने विचार रखें। गोष्ठी में मुन्ना राम, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौबे, राजेश कुमार, इंद्रभान सिंह, रवि उद्यान, पेंगुला प्रासर, दिग्विजय सिंह, विरेंद्र कुमार राय राजभर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसला बुलंद चोरों ने गुमटी को बनाया निशाना
Next: बिना ई०के०वाई०सी० के नहीं मिलेगा पी०एम० किसान को लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.