Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामवासियों को ’’माडल ग्राम’’ में परिवर्तित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया प्रेरित

ब्यूरो 01-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230601-WA0016

गाजीपुर 01 जून, 2023 (सू0वि0)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत बने आर0आर0सी0 (रिसोर्स रिकवरी सेन्टर) ग्राम पंचायत-बरहपुर विकास खण्ड देवकली का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाना है। ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा के माध्यम से प्रत्येक घर से कुड़ा एकत्र करके गीला एवं सुखा कुड़ा को आर0आर0सी0 में लाकर अलग-अलग निस्तारण किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों को योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की अपील करते हुए ग्राम को ’’माडल ग्राम’’ में परिवर्तित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह यादव, प्रमुख प्रतिनिधि विकास खण्ड-देवकली, राजेश यादव, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अंशुल मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, अभय गुप्ता, जिला सलाहाकार(स्व0भा0मि0), शिरीष वर्मा खण्ड विकास अधिकारी, गंगासागर, सहायक विकास अधिकारी (पं0), अमित वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
Next: अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.