Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

102 एंबुलेंस में गूंजी बेटी की किलकारी

ब्यूरो 02-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (2 जून 23)। 102 और 108 एंबुलेंस उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में चलाए जाने वाली महत्वकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से आमजन को निशुल्क सुविधा दी जाती है।

गुरुवार की देर शाम बिरनो ब्लाक के ग्राम मदनपुर से एक फोन कॉल आया और बताया गया कि गर्भवती को प्रसव पीड़ा है। और उसके बाद बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन व पायलट क्विक रिस्पांस करते हुए पहुंचे। गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चलें लेकिन अधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण रास्ते में ही एंबुलेंस को रोककर आशा कार्यकर्ता और ईएमटी के सहयोग से एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। जहां पर गर्भवती ने कन्या को जन्म दिया।

102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब 6 बजे के आसपास गर्भवती के प्रसव पीड़ा को लेकर एक फोन काल आया। उसके बाद बताए गए लोकेशन पर ईमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन अनिल यादव और एंबुलेंस पायलट मुन्ना यादव बताए गए लोकेशन पर पहुंचे ।जहां पर रितु यादव पत्नी योगेंद्र यादव उम्र 29 को 102 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को रास्ते में ही रोककर आशा कार्यकर्ता रंजना और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल यादव के साथ परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर कराया गया। महिला ने कन्या को जन्म दिया इसके बाद एंबुलेंस को पारा उप उप केंद्र पर जच्चा बच्चा का मेडिकल जांच कराया गया। और उसके पश्चात जच्चा-बच्चा को उसके घर पर छोड़ा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की आगामी बैठक 05 जून को
Next: पास्को एक्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.