Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बहुप्रतिक्षित रोड कम रेल ब्रिज का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 06-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230606-WA0029

गाजीपुर 06 जून, 2023 (सू0वि0)। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रविंद्र जायसवाल ने आर0बी0एन0एल द्वारा बनाने जा रहे बहुप्रतिक्षित रोड कम रेल ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तक आर0बी0एन0एल0 के अधिकारियों तथा भा0 जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने सर्व प्रथम घाट स्टेशन स्थित आडिटोरियम हाल में रेलवे अधिकारियों संग बैठक ली। बैठक में रेलवे अधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से कराये जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान जनपद प्रभारी मंत्री ने अगले एक सप्ताह बाद एन0एच0आई0 के अधिकारियों के साथ भी बैठक करने का निर्देश दिया। आर0बी0एन0एल के अधिकारियों ने बताया गया कि ताड़ी घाट से घाट स्टेशन तक का कार्य माह नवम्बर, 2023 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। बैठक के उपरान्त जनपद प्रभारी मंत्री ने गंगा पुल पार मिल रहे तीनो ट्रान्सपोर्ट स्थल का निरीक्षण किया तथा इंजन चालित ट्राली से रेल कम रोड ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा आर0बी0एन0एल के अधिकारी तथा पार्टी के नेतागण शामिल थे। पुल के निरीक्षण के उपरान्त मंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान बताया कि हम लोग विकास को तीर्थ मानते है। केवल मन्दिर व मस्जिद तीर्थ नही है बल्कि विकास हमारा एक तीर्थ स्थान है। जब विकास होता है तो आम जनता का भला होता है एवं देश व समाज का कल्याण होता है। हम लोगो के द्वारा विकास के कार्यो का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा हैै कि विकास का कार्य प्रगति में है या नही, कार्य कही रूका तो नही, यह हमारा व सभी का दायित्व है कि विकास के कार्यो को एक तीर्थ का कार्य समझ कर किया जाय। कार्य की गति क्या है, इसमे कोई दिक्कत तो नही हो रहा है हमारा उद्देश्य है कि कोई भी विकास/निर्माण कार्य हो वह जल्द से जल्द बने तभी जाकर देश को समर्पित होगा जिससे आमजन को लाभ होगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 1962 में जनपद के स्व0 सांसद जी विश्वनाथ गहमरी ने लोक सभा में ये सवाल उठाये थे कि गाजीपुर में ताड़ीघाट से दिलदारनगर के बीच में रेल लाईन बनना चाहिए था। इस क्रम मे पटेल आयोग बनाया गया जिसमें 10 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी उसमें जनपद गाजीपुर का एक बिन्दु रहा कि दिलदारनगर से ताड़ीघाट मार्ग तक रेलवे का आवागमन होना चाहिए। लगभग 55-56 वर्ष बीतने के बाद 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संज्ञान लिया तब जनपद गाजीपुर को 1400 सौ करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान की जिससे जनपद गाजीपुर में रेल कम ओवरब्रीज का नया निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। प्रथम फेज तैयार हो गया है दूसरा फेज नवम्बर, 2023 तक तैयार हो जायेगा । जल्द ही प्रधानमंत्री जी इस ब्रीज का लोकापर्ण करेगे। इसके बन जाने से हमारी जो दूरिया है वो कम हो जायेगी आम जनता को राहत होगी। उन्होने बताया कि नीचे ट्रेन उपर रोड होने से आम जनमानस का समय बचेगा।
बैठक तथा निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारी, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, भाजपा पार्टी पदाधिकारी रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सुनिल सिंह, पप्पू सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त विश्वकर्मा एवं अन्य रेलवे के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यापारिक सम्मेलन 07 जून को सुनिश्चित
Next: जनपद स्तर पर इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर की हुई स्थापना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.