Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला योजना समिति के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी

ब्यूरो 09-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 09 जून, 2023 (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट/ निर्वाचन अधिकारी(जि0यो0स0) आर्यका अखौरी ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा नगरीय निकायों (नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन निम्नांकि विर्निदिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराया जाना है।

जनपद में नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से 02 सदस्यों (01 पद अनारक्षित महिला, 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग) का जिला योजना समिति हेतु निर्वाचित किया जाना है। नामांकन का दिनांक एवं समय 17 जून, 2023 पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह् 04.00 बजे तक, नामांकन पत्रों की जॉच का दिनांक व समय 17 जून, 2023 अपरान्ह् 04.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 21 जून, 2023 पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे तक, मतदान कर दिनांक व समय 26 जून, 2023 पूर्वान्ह् 08.00 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक व समय 25 जून, 2023 अपरान्ह् 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उ0प्र0 जिला योजना समिति अधिनियम 1999 तथा उ0प्र0 जिला योजना समिति नियमावली, 2008 यथासंशोधित में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी होंगे एवं निर्वाचन अधिकारी उक्त नियमावली के अधीन सहायक निर्वाचन अधिकरी नियुक्त कर सकते है, जो निर्वाचन अधिकारी के सभी अथवा कुछ कृत्यों के निष्पादन के लिए अधिकृत होंगे। उक्त के क्रम में अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकरी(वि0/रा0), को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं निर्देशित किया है कि उपरोक्त निर्धारित समय- सारिणी के अनुसार नियत स्थान पर उपस्थित होकर राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्गत नियमों एवं प्राविधानों के अन्तर्गत उक्त निर्वाचन को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों को दाखिल करने, उनकी जॉच करने, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना सम्बन्धी समस्त कार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान गाजीपुर के सभाकक्ष में होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु तिथि सुनिश्चित
Next: एक पक्ष के अन्दर जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.