Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेधावियों ने नीट में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया

ब्यूरो 14-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230614-WA0034

जमानियाँ (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के मेधावियों ने नीट (राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी) में सफलता अर्जित का क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभागियों के गुरुजनों एवं परिजनों ने खुशी जाहिर की। सफल प्रतिभागियों ने कहा कि सतत परिश्रम से ही सफलता मिली है।

स्थानीय नगर के लोदीपुर मुहल्ला निवासी आरपीएफ के जवान मु०अली सिद्दकी की बेटी जैनब अली ने नीट में 687 अंक पाकर 924 वीं रैंक हासिल की है। शुरू से ही मेधावी जैनब अली ने हाई स्कूल की परीक्षा स्थानीय सेंट मेरी स्कूल से 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही तथा इंटरमीडिएट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल अलीगढ़ (ए एम यू) से 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर उतीर्ण की। बेटी को मिली सफलता से पिता व मां नाजिया हसन व शुभेच्छुओं के खुशी का ठिकाना नहीं हैं। जैनब अली ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है।
ग्राम सुहवल निवासी पुनग पुनांग सिंह की बेटी आकांक्षा यादव ने नीट में 617 अंक प्राप्त कर आल इण्डिया में 19782 रैंक व हासिल की। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। माता उपासना यादव, दादा सर्वेदेव सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रामानन्द सिह यादव उर्फ बब्लू ने खुशी जाहिर की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Next: पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान कैम्प का एसडीएम ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.