Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जर्जर तार व झुके विद्युत पोल के सहारे हो रही विद्युत सप्लाई, फाल्ट से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

ब्यूरो 22-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230622-WA0010

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार व झुके खंभों के सहारे उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी वजह से आए दिन फाल्ट की समस्या बनी हुई है। जिससे उभोक्ताओं को काफी जलालत झेलनी पड़ रही है। प्रदेश सरकार नगर में 22 घंटा विद्युत सप्लाई देने के लिए विभाग को निर्देशित किया है लेकिन फाल्ट के वजह से उपभोक्ताओं को 14 घंटा भी विद्युत मिलना मुश्किल हो गया है।

ज्ञात हो कि विद्युत उप केन्द्र से जुडे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई हेतु लगाये गये तार पूर्ण रूप से जर्जर हो चुके है तथा ग्राम हेतिमपुर से होकर स्टेशन फीटर पर जाने वाले दर्जनों की संख्या में हाइटेंशन विद्युत पोल झुके हुए है। झुके विद्युत पोल व जर्जर तार के सहारे मिल रही विद्युत सप्लाई की वजह से प्रतिदिन फाल्ट की समस्या बनी है। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग सिर्फ चेकिंग अभियान के द्वारा कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहा है जबकि जर्जर तार व हादसे निमंत्रण दे रहे झुके हाइटेंशन विद्युत पोल की तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दे रही है। कही-कही पोल झुके होने के कारण कई बार हादसे हो चुके है लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी विभाग मौन साधे हुए है। बरसात पूर्व इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो हादसे बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं को फाल्ट के कारण अघोषित कटौती का भी सामना करना पड़ सकता है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू फीडरों की लाइन के तार जर्जर व ढीली होकर जगह-जगह लटक रहे हैं। कई खंभे क्षतिग्रस्त होकर झुक गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, जर्जर तारों से आए दिन आगजनी जैसी घटनाएं होती रहती है। जर्जर तार के कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। आंधी व हवा का झोंका लगने से ही विद्युत तार टूट कर गिर जाते हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं हर दिन शार्ट-सर्किट होने की वजह से उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जेई इन्द्रजीत पटेल ने बताया कि जर्जर तार व झुके विद्युत पोल को ठीक करने के लिए अशोका कम्पनी को टेण्डर दिया जा चुका है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
Next: चौपाल लगाकर पुलिस महिलाओं को कर रही जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.