Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नकदी सहित लाखों के आभूषण चुराकर चोर हुए फरार

संवाददाता 25-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230625-WA0026

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गाँव मे शनिवार की रात्रि में पचास हजार नकदी सहित आभूषण चोर चुरा ले गए।

पूर्व कैप्टन कपिल देव सिंह यादव अपने घर के एक कमरे में सोए थे उनकी विवाहित बेटी दूसरे कमरे में सोई थी।
रात्रि चोर पीछे के खिड़की को तोड़कर घर मे प्रवेश कर अलमारी में रखा आभूषण सोने का चैन, सोने की चूड़ी, अंगूठी, चार पायल चांदी का, दो मंगलसूत्र ,दो लॉकेट चोर चूरा ले गए तथा बॉक्स में रखा नकद ₹50000 चोर उठा ले गए।सुबह नीद खुली तो घर के कमरे में टूटा अलमारी और बिखरा सामान देखकर होश उड़ गया। कैप्टन कपिलदेव उसकी तत्काल सूचना नगसर पुलिस को दिया।
बताते चलें कि एक दिन पूर्व सरहुला स्थित आदर्श बालक बालिका इंटर कॉलेज के कार्यालय का ताला तोड़कर सीपी प्लस सहित अन्य सामान चोरी कर लिए थे तथा एडमिशन का ₹1000 नगद भी लेकर चले गए थे इसकी लिखित तहरीर कॉलेज व्यवस्थापक हरिओम सिंह यादव ने नगसर पुलिस को दिया था।
नगसर थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों से चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा हो गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता व लापरवाही से चोरों का मनोबल बढ़ रहा है और लगातार चोरियां हो रही हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 157 परिषदीय विद्यालय के नोडल अध्यापकों को किया गया प्रशिक्षित
Next: ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.