Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया संबोधन

ब्यूरो 27-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230627-WA0021

जमानियाँ (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कि‍या।
जिसे भाजपा जमानियाँ नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगरपलिका परिषद के हाल में लोकसभा संयोजक भाजपा गाजीपुर कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में सुना।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद किया।

दमोह राम पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा सवाल

पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आपने मंडल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया। आप राजनीति के साथ सामाज से कैसे जुड़े रहे।

इस पर उन्होंने कहा कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। गांव में जहां बैठते हैं, वहां अखबार लाकर रख दें। केंद्र व राज्य और भाजपा की अच्छी खबर वहां लगाएं। फस्ट एड बाक्स लगा सकते हैं। ऐसा करके आप सामाजिक नेता बन जाएंगे। हैं। यूरिया की व्यवस्था बना सकते हैं। उनका यूरिया उठाकर ला देंगे, तो आपका नाम बन जाएगा।

कार्यक्रम में जमानिया चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,तारकेश्वर वर्मा, गणेश वर्मा, सोनम शर्मा, संजीत यादव सहीत नगर के सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 30 जून को
Next: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.