Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बदलते मौसम में महिलाएं ऐसे करे अपने बालों की रक्षा

ब्यूरो 02-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230702-WA0005

गाजीपुर। मानसून के दस्‍तक देते ही किसानों के चेहरे पर जहाँ मुस्कान देखी जा रही है वही रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। जिससे आमजनों को गर्मी से राहत मिल गई है वहीं बदलते मौसम में अपने बालों की रक्षा के लिए महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। वे हमेशा आशंकित रहती है कि कही बारिश का मौसम हमारे बालों का सेहत खराब न कर दे।

ब्यूटीशियन मधु जायसवाल

ब्यूटीशियन मधु जायसवाल ने बताया कि मौसम में नमी होने के कारण बाल टूटने-झड़ने शुरू हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में अपने बालों का अच्छे ढ़ंग से ख्याल करना चाहिए। घर आते वक्‍त अगर बारिश में बाल गीले हो जाएं, तो उन्‍हें तौलिए से सुखाने की बजाए हेयर वॉश करें। बारिश में भीगे होने के कारण बाल बेहद नाजुक हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल की परेशानी बढ़ जाती है। बालों को माइल्‍ड शैंपू से धोना बेहतर होता है। फिर बालों को हवा में सुखाने के बाद ही झाड़ें।
बाहर निकलते वक्‍त अगर आपके बाल भीग जाएं, तो मिनी स्प्रे को संभाल कर रखें। फिर कुछ पेपर टॉवल लें और अपनी जड़ों को जितना हो सके, उससे प्रेस कर लें। एक बार बाल सेमी-ड्राई हो जाए, तब उस पर ड्राई शैंपू स्प्रे करें। याद रहे कि इसे बालों की जड़ों में स्‍प्रे नहीं करना है। फिर घर लौटने पर अपने बालों को शैंपू से धोएं।
भले लगातार बारिश न हो रही है, मगर मौसम होने के कारण बाल झड़ते हैं। ऐसे में अपने बालों को झड़ने से बचाना है, तो एक अच्छा स्कार्फ लेकर अपने सिर के चारों ओर लपेटें। यह न सिर्फ बालों की बल्‍कि स्‍कैल्‍प की भी सुरक्षा करेगा।
अपने बालों को अच्‍छी तरह से पोषण देने के लिए लाइट ऑयल से अच्छी तरह मसाज करें और सुनिश्चित करें कि आप हर 20-25 दिनों में एक बार हेयर स्पा करा ले। ढ़ेर सारा पानी पीएं और बहुत ज्‍यादा कैफीन पीने से भी बचें।
इस मौसम में बाल झड़ने से रोकना है, तो आपको जंक फूड से बचना चाहिए। ऑयली फूड मूल रूप से रक्त परिसंचरण को धीमा कर देता है और आपके बालों और स्‍किन की हेल्‍थ के साथ खिलवाड़ करता है। इस मौसम में बालों को पोषण पहुंचाने वाले सुपरफूड्स ही खाएं।
अगर आपके बाल बड़े हैं, तो बारिश के मौसम में बालों को छोटा कटवा लें। ऐसा करने से बालों की देखभाल अच्छे से हो जाएगी। इसके साथ ही बालों को और आपको नया लुक भी मिले जाएगा। ऐसा करने पर बरसात के दिनों में बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आप कार्यकर्ताओं ने निकाला लालटेन जुलूस
Next: तेंदुआ देख ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने हाइना का किया दावा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.