Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ब्यूरो 06-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230706-WA0008

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला चबूतरे पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम दलित उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का 37 वें पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। वह केंद्र सरकार में संचार मंत्री, रेल मंत्री, रक्षा मंत्री एवं भारत के उप प्रधानमंत्री पदों पर आसीन रहे। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोग उनको अपना मसीहा मानते थे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दलित उत्थान के रूप में शपथ लेकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अख्तर ने कहा कि आज भी भारत के करोड़ों दलित समाज के लोग उनके नीतियों का अनुसरण करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अदालत यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शशीकांत श्रीवास्तव, महासचिव प्रांजल पाण्डेय, विद्याशंकर कुशवाहा, युसूफ बसर, संतोष गुप्ता, संतोष गुप्ता, संतोष यादव, रामजीत कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मासिक स्टाफ बैठक राइफल क्लब सभाकक्ष में 13 जुलाई को
Next: जिला क्षय रोग विभाग का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण 2 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.