Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्ययोजना के तहत क्षेत्रों में कार्य न किये जाने पर सीडीओ ने लगाई फटकार

ब्यूरो 10-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230710-WA0042

गाजीपुर 10 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होने 01 जुलाई से लेकर अब किये गये कार्याे एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बिरनो, मरदह एवं कासिमाबाद के ए डी ओ पंचायत द्वारा कार्ययोजना के तहत सम्बन्धित क्षेत्रो में कार्य न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई सम्बन्धित से स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों /झाड़ियो की साफ-सफाई, जल जमाव की स्थिति व गंदगी पैदा न होने देना आदि जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष रूप से ज़ोर दिया जाये। अंत में उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शहर के ददरी घाट एवं महाहर धाम जाने वाले रास्तों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात अधेड़ का मिला क्षत विक्षत शव

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.