Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा नगर कार्यकर्त्ताओं ने किया घर घर जनसम्पर्क

ब्यूरो 11-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230711-WA0006

गाजीपुर। भाजपा नगर कार्यकर्त्ताओं ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में स्टीमर घाट, चीतनाथ एवं नखास क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क करके भारतीय जनता पार्टी के ‘‘महा जनसम्पर्क अभियान’’ के अन्तर्गत ‘‘घर घर जनसम्पर्क’’ कर लोगों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर मोदी जी को समर्थन दिलाया गया।

इस अवसर पर न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने लोगों से मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने महा सम्पर्क अभियान चलाकर आम जनता से मिलने का कार्यक्रम जो दिया है वह प्रशंसनीय है। आम जनता में मोदी सरकार के प्रति लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग खुशी मन से 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु तैयार है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व न0पा0प0 के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, नन्दू कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह (छोटू), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना राय, सभासदगण बंगाली वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, संजय कुमार, पूर्व सभासद अनिल वर्मा, हरिलाल गुप्ता, हिमालय जायसवाल, सोनू गुप्ता, गुलाम कादिर राईनी, मनीष जायसवाल, जवाहर जायसवाल, गोली गुप्ता, जे0पी0 चौरसिया, भानु केशरी, सुधीर केशरी आदि कार्यकर्त्ता शामिल थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संस्था कार्यालय पर शोक सभा का हुआ आयोजन
Next: शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता नियंत्रण पखवाड़ा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.