Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घाट की सुन्दरता बढ़ाने के लिए ट्री लाइट सहित बनेगा सेल्फी प्वांइट-विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

ब्यूरो 16-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230716-WA0001

जमानियाँ (गाजीपुर)। मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में जमदग्नि-पशुराम घाट पर सावन माह के द्वितीय सोमवार पर जल भरने आये कावरियों के लिए रविवार की देर शाम माँ गंगा की आरती के पश्च्यात भण्डारे का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर भण्डारे का शुभारंभ किया गया और अपने हाथों से प्रसाद का वितरण कर समिति के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि घाट की सुन्दरता बढ़ाने के लिए ट्री लाइट सहित सेल्फी प्वांइट बनाया जायेगा, जिससे देशी पर्यटक सहित स्थानीय व्यापारी बन्धु को लाभ मिल सके। घाट पर मौजूद सभी कांवरियों व आमंत्रित अतिथि का समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी ने आभार प्रगट किया।

प्रसाद का वितरण करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह साथ में भाजपा नेता मुन्ना गुप्ता व सभासद गण

ज्ञात हो क्षेत्र के महेवा ग्राम स्थित महेश्वर धाम शिव मंदिर व बिहार प्रान्त के ग्राम वैधनाथ स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित शिवालयों पर जल चढ़ाने के कांवरियो का कई जत्था दूर-दराज से जमदग्नि-पशुराम घाट पर जल भरने के लिए आता है। कांवरियों को रहने व भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा किया जाता है। कांवरियों के लिए घाट पर टी स्टाल भी लगाया गया था। उक्त मौके पर वैंकेटेश्वर जायसवाल, गोपाल जायसवाल, सभासद प्रमोद यादव, सत्यप्रकाश वर्मा, सभासद सचिन वर्मा, रोहित शर्मा, उमराव यादव, मुन्ना गुप्ता, शिवम गुप्ता, सतीश वर्मा, दिलीप वर्मा, जयराम गुप्ता, टेवन गुप्ता, बबलू गुप्ता, सोनू पटवा, भगवान दास, सुरेन्द्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो युवक घायल
Next: आसमान में दिखा अद्भूत नजारा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.