Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ से पूर्व बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में ग्रामीणों को किया गया जागरूक, हुआ मॉक ड्रील

ब्यूरो 20-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230720-WA0009

जमानियां (गाजीपुर)। बाढ़ से पूर्व बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में गुरुवार को ग्राम देवा बैरनपुर में बाढ़ आपदा मित्रों ने ग्रामीणों तथा पशुओं को कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी दी।

इस दौरान आपदा मित्र अभ्यास करते हुए देवा बैरनपुर गंगा नदी में डूब रहे किशोर व पशुओं को बचाने व उसके उपरान्त बरती जाने वाली सावधानी, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, विनय दुबे, लाल बिहारी यादव, बलराम कृष्ण, ओम प्रकाश यादव उर्फ जज आदि के साथ आपदा मित्र कुलदीप, मनोज, रूपा कुमारी, अकबर अंसारी, अंकित आदि ने बाढ़ आने से पूर्व की तैयारियों के बारे में बताया। बताया कि नदी का जल स्तर बढ़ने पर सबसे पहले वृद्ध, धात्री, बीमार व बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा देना चाहिए। प्रशासन से मिलकर नाव की व्यवस्था, खाद्य सामग्री में सूखे भोजन जैसे भूजा, चना, गुड़, चूड़ा, मोमबत्ती, इमरजेंसी लाइट, टार्च, त्रिपाल तैयार रखना चाहिए। तथा प्राथमिक उपचार की दवाएं व जहरीले जंतुओं से सुरक्षा हेतु दवाओ का घरो के आस पास छिड़काव पहले से रख लेना चाहिए। पशुओ को ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर सम्भव हो तो पहुंचा दें, साथ ही सूखे चारे का प्रबंध कर लें। अंत में आपदा मित्रों ने एक किशोर को पानी डूबने व लाइफ सपोर्ट जैकेट पहन कर बचाने तथा पेट में पानी भरने पर कैसे निकालें का माकड्रील कर लोगों जागरूक किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
Next: सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय अधेड़ की ईलाज के दौरान हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.