Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान

ब्यूरो 20-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 20 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, गाजीपुर के आदेश के क्रम में आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर 20.07.2023 को कुल 04 नमूना संग्रह किया गया, विस्तृत विवरण निम्नवत है-छेना की मिठाई का नमूना, ढढ़नी बाजार, मेन चौक गाजीपुर, छेना की मिठाई का नमूना, चन्द्रमोहन स्वीट्स हाउस नगसर, पनीर का नमूना, सोनवल बाजार कुशवाहा चौक, खोया का नमूना, पुरेन्दर स्वीट्स हाउस नगसर में किया गया।

उन्होने बताया कि सग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही रामपाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्ता श्री गोपाल चन्द एवं समला प्रसाद यादव की टीम द्वारा की गयी।

एफ0एस0डब्ल्यू0 (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा कृत कार्यवाही की गयी जो 18.07.2023 व 19.07.2023 को सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से रेलवे स्टेशन, एवं मिश्रबाजार में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 79 नमूनें जॉच किये गये। विवरण निम्नवत है- रेलवे स्टेशन गाजीपुर से एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से 40 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 06 नमूनें अधोमानक पाये गयें। मिश्रबाजार गाजीपुर से एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से 39 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 04 एवं नान मिल्क स्वीट के 02 तथा अन्य के 01 नमूनें अधोमानक पाये गयें। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं राम पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा सहयोग किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राज्य स्तर पर 10 व्यक्तियों को दिया जायेगा विवेकानन्द यूथ एवार्ड
Next: लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.