Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम 26 जुलाई को

ब्यूरो 24-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 24 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने अवगत कराया है कि 26 जुलाई 2023 को गाजीपुर जनपद में मंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण की उपस्थिति में अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम किया जाना है।

यह कार्यक्रम स्थानीय जनपद के जलसा गार्डेन में होना सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग के साथ-साथ 300-500 की संख्या में युवा जनशक्ति उपस्थित रहेगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित/ संचालित विभिन्न योजनाओं विशेषतया शिक्षा के अवसरों एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अभ्युदय, छात्रवृत्ति इत्यादि के विषय में जागरूक किया जायेगा। उद्यमिता विकास के लिए उद्यमी विकसित करने के उद्देश्य से उद्यमिता और कौशल विकास का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मा० जन प्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षाविद्, प्रबुद्धजन, मीडिया आदि की उपस्थिति रहेगी।
एक दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, उद्यमी संगठनों (उदाहरणार्थ-डिक्की) इत्यादि की भी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें कि विभिन्न विभागों यथा कौशल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, एक जनपद-एक उत्पाद, समाज कल्याण, जनजाति कल्याण विभाग, उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, लीड बैंक, सिडबी, नाबार्ड, डिक्की इत्यादि द्वारा प्रतिभाग करेगे। इसमें डी0आई0सी0सी0आई की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष कंुवर शशांक, स्थानीय स्तर पर अनिल सिंह एवं कृष्णानंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गॉव में कैम्प लगाकर आई ड्राप का हुआ वितरण
Next: जिलाधिकारी ने बच्चों को पढ़ाकर उनकी गुणवत्ता को परखा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.