Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में देखा सजीव प्रसारण

ब्यूरो 27-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230727-WA0025

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 वी किस्त मुक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के अन्नदाता किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में सजीव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आरंभ में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ आर सी वर्मा द्वारा जनपद के कृषकों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया और कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ वर्मा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुसार अनुसंधान और तकनीकी का प्रयोग कर देश के किसानों ने बीते 5 वर्षों में अपनी आमदनी दोगुनी की है डॉक्टर वर्मा द्वारा सभी किसानों से निवेदन किया गया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें और उनके मार्गदर्शन के अनुसार अन्नदाता किसान भाई कार्य करे प्रधानमंत्री सम्मान निधि का यह कार्यक्रम राजस्थान के सीकर जिले में हुआ। प्रधानमंत्री जी ने देश की 8.5 अन्नदाता किसान के खाते में 17000 करोड रुपए की धनराशि डीवीडी के माध्यम से ट्रांसफर किए इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी ने बताया कि किसानों को कृषि से जुड़ी हर चीजें अब एक ही जगह मिलेगी और किसानों को अलग-अलग जगहों पर जाना नहीं पड़ेगा इसके लिए उन्होंने पीएमकेएस विकसित किया जा रहा है इन केंद्रों पर खाद उर्वरक मिट्टी टेस्टिंग सब एक ही जगह मुहैया कराई जाएगी, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने यूरिया गोल्ड योजना का शुभारंभ किया। यूरिया गोल्ड यूरिया की एक नई किस्म है जो सल्फर कोटेड है इसकी शुरुआत होने से मिट्टी में सल्फर की कमी दूर होगी यह उर्वरक नीम लेपित यूरिया से ज्यादा कारगर है यह पौधे में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता को बढ़ाता है केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जेपी सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ नरेंद्र प्रताप, डॉ शशांक सिंह, डॉ शशांक शेखर और मृदा वैज्ञानिक डॉ अविनाश राय और कार्यालय अधीक्षक श्रीमती किरन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ किसान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में 10 अगस्त से चलाया जायेगा सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम
Next: आपकी सुरक्षा हमारा ध्येय के सिद्धांत पर कार्य करेगा अनुशास्ता मंडल-प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.