Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राहत चौपाल में एसडीएम ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

ब्यूरो 28-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230728-WA0014

जमानियां (गाजीपुर)। नगर क्षेत्र के हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को एसडीएम ने राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याएं सुनी और समाधान का निर्देश दिया।

एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने कहा कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। ग्राम सभा एवं नगर पालिका आदि की जमीनों से अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के प्रति लोगों को आश्वस्त किया। जल संरक्षण पर जोर देते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए जल की बर्बादी पर रोक लगाने की अपील की और लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी संभावित गांव के विशेष विवरण, नदी, आश्रय स्थल, उपलब्ध नाव, आपदा मित्र, गोताखोरों की सूचना के साथ-साथ गांव की मूलभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधन का विवरण तैयार कर लिया गया है। बाढ़ चौकी पर सभी ग्रामीणों को सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबरों से अवगत कराया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निजी संस्थानों (आईटीआई) में प्रथम चरण प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
Next: इंद्रदेव के मुंह फेरने से बढ़ा तापमान, किसानों व आमजन की बढ़ी परेशानी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.